फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंग खा रहा डिस्प्ले और एनाउंस सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया डिस्प्ले बोर्ड और एनाउंस सिस्टम छह माह से खराब होकर जंग खा रहे हैं। गत एक माह से मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेल रूट पर बेपटरी हुए रेल परिचालन में यात्रियों को न तो सही लोकेशन मिल पा रहा है और न ही ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी। ट्रेनों में आरक्षण करा चुके यात्री यात्रा करने से वंचित हो जा रहे हैं। इससे लोकेशन लेने के लिए स्टेशन कार्यालय और कर्मचारियों के बीच दिन वाद-विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे का जंघई-वाराणसी रूट और मिर्जापुर क्षेत्र से होकर गुजरे एनसीआर रूट की अपेक्षा मंडुआडीह खंड यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने से इस रूट पर यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है। वाराणसी मंडल प्रशासन भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी पैसेंजर समेत एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन कराकर ज्ञानपुर रोड स्टेशन से प्रतिदिन लाखों का राजस्व तो वसूलता है, लेकिन जरूरी सुविधाओं के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा। माना जा रहा है कि विद्युतीकरण कर दोहरीकरण और विस्तारीकरण योजना अंतर्गत करोड़ों रुपये से स्टेशनों का लुक बदलने एवं फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्मों का उच्चीकरण से आने वाले दिनों में समस्या का समाधान होकर रहेगा। बावजूद इसके निर्माणाधीन कार्यों की अवधि में सुविधाओं का अभाव यात्रियों के लिए कष्टकारी साबित हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया एलाउंस और डिस्प्ले बोर्ड सिस्टमों की खराबी की जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। यह समस्या छह माह से बनी हुई है। इस बीच तकनीशियनों ने खराबी दूर करने का प्रयास भी किया, लेकिन सिस्टम को चालू न कर अधर में लटका दिया गया है। किसी भी ट्रेन का लोकेशन जानने के लिए यात्रियों का हुजूम सीधे कार्यालय में पहुंच जाता है, तब समस्या खड़ी हो जाती है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही सुधार कराकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें