फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, बुनकर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के अंधे बाजार में बुधवार की रात ईंट लदे ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गड़ौरा निवासी बाबूराम गौतम (58) व श्रीपुर निवासी बुनकर सीताराम उर्फ जुगनू (40) की मौत हो गई। ट्रेलर की टक्कर से सड़क पर गिरे दोनों को ट्रक रौंदते हुए आगे निकल गया। दोनों बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दुर्गागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गड़ौरा निवासी बाबूराम गौतम व श्रीपुर निवासी सीताराम उर्फ जुगनू अपनी बाइक से अंधे बाजार से घर का सामान लेकर निकले थे। रात करीब करीब नौ बजे आगे बढ़े थे कि अभोली से दुर्गागंज बाजार की ओर जा रहे एक ट्रेलर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। ट्रेलर चालक तेज गति से होने के कारण दोनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, ट्रेलर का पीछा किया तो कुछ ही दूर चालक वाहन रोकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भानीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कालीन बुनाई करते थे सीताराम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते थे बाबूराम
सीताराम कालीन बुनाई का काम करते थे, उनके छह बच्चे हैं, इनमें सबसे बड़ी बेटी 11 साल की है। रहने को घर भी नहीं है, प्रधानमंत्री आवास मिला है, लेकिन वह अभी तक अधूरा है। मौके पर पहुंची पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर बाबूराम सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में ढोलक बजाकर आजीविका चलाते थे। उनकी पत्नी मीना देवी बोल नहीं पाती। उनकी दो बेटी व एक बेटा है।

40 मिनट तक जाम हो गई सड़क
दुर्घटना के बाद ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग करीब 40 मिनट तक जाम हो गई। घटना के बाद भाग रहा ट्रेलर चालक लोगों के पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर पहुंच कर वाहन खड़ा कर भाग गया। इस बीच ट्रेलर सड़क पर होने और दुर्घटना के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह से जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

ट्रेलन व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज भिजवाया थ्ज्ञा। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। - मनोज कुमार, थानाध्यक्ष, दुर्गागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें