औराई-मिर्जापुर रोड के माधोसिंह स्टेशन के फाटक संख्या 30 पर दो दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। रेल परिवर्तन एवं अनुरक्षण कार्य के कारण छह और सात अक्तूबर को रात 11 बजे से भोर में चार बजे तक यातायात बाधित रहेगा। दोनों दिन करीब पांच-पांच घंटे तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खंड के माधोसिंह रेलवे स्टेशन यार्ड में किमी सं संख्या 252/4-6 पर स्थित रेलवे समपार फाटक सं 30 एसपीएल की डाउन लाइन पर रेल परिवर्तन एवं अनुरक्षण कार्य किया जाना है। इसके कारण छह अक्तूबर को रात 11 बजे से सात अक्तूबर भोर चार बजे तक और सात अक्तूबर को रात 11 बजे से आठ अक्तूबर को भोर में चार बजे तक यातायात बाधित रहेगा। उन्होंने आमजन एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक/परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें, ताकि सड़क यातायात को सुचारु बनाए रखने में सहयोग मिल सके। बताते चलें कि औराई से मिर्जापुर जाने वाले मार्ग पर सोनभद्र, चोपन और मध्य प्रदेश तक जाने वाले ट्रक, कंटेनर आदि रात में ही गुजरते हैं। इससे दोनों दिन मार्ग पर परेशानी बढ़नी तय है।