फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। व्यापार मंडल सुरियावां के पदाधिकारी और व्यापारियों ने रविवार को विधायक भदोही रवींद्रनाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर स्पेशल ट्रेन कामायनी 01071 को स्टेशन पर रोकने की मांग की। अध्यक्ष शेषधर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अप-डाउन के नाम पर क्षेत्रीय यात्रियों को बरगलाने का कार्य उत्तर रेलवे के मंडलीय अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में पैसेंजर गाड़ियों का संचालन पूरी तरह से बंद होने से जौनपुर, भदोही, प्रयागराज के सीमावर्ती लगभग 300 से अधिक गांवों के लोगों को अब अधिक किराया देकर निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ती है। इससे चालकों के आर्थिक शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। पूर्व चेयरमैन नंदलाल गुप्ता ने कहा कि रेलवे प्रशासन को सिर्फ पैसेंजर गाड़ी को चलाने से कोरोना का डर है। स्पेशल, विशेष के रुप में चलाई जा रही ट्रेनों से नहीं। महामारी के नाम पर गरीब, मजदूर, व्यापारिक कार्य जुड़े यात्रियों के हित में उक्त नंबर की ट्रेन का ठहराव स्टेशन पर नहीं मिल सका तो व्यापारी वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। रमाकांत गुप्ता ने नाराजगी जताई कि नौ माह से ट्रेन विहीन हो चुके स्टेशन की उपेक्षा करने से अच्छा है कि ठहराव देकर राजस्व को बढ़ाया जाए। यदि 01071 का ठहराव मिले तो टिकट की बिक्री सेवापुरी और परसीपुर स्टेशनों से कहीं अधिक होगी जिस पर कोई ध्यान नहीं है।
विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में एक माह पहले डीआरएम को पत्र भेज चुके हैं और डीआरएम ने आश्वस्त किया है कि रेलवे बोर्ड से विचार-विमर्श कर समाधान निकाल लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अनिल वर्मा, डा.चंद्रेश मौर्य, संतोष जायसवाल, कृष्णकांत विश्वकर्मा, एके सिंह, अश्वनी साहू, शफीक अंसारी, विकास जायसवाल, राजकुमार गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें