घोसिया में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार के जिला महामंत्री बनने पर अरमान अहमद का स्वागत करते लोग।
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में भदोही जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर अरमान अहमद का सोमवार को व्यापारियों ने स्वागत किया। व्यापारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कहा कि उनके सक्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व से संगठन को भदोही जनपद में मजबूती मिलेगी। उम्मीद जताई कि वे व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे।
नवनियुक्त जिला महामंत्री ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान राकेश तिवारी, डॉ. ज़ाहिद, अविनाश दुबे, शाह आलम, वजहुल अहमद, जटा यादव, मोहम्मद सलीम, रियाज अहमद, नौशाद अहमद आदि रहे।