फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राजनीति विज्ञान विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारंभ

विज्ञापन
केएनयू के राजनीति विज्ञान विभाग में विद्या​थियों को जानकारी देते अति​थि। स्रोत कालेज
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में बृहस्पतिवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने कहा कि यह विद्यार्थियों के जीवन की नई और महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के माध्यम से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विश्वविद्यालय की गरिमा और शैक्षणिक मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।
विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुबाला ने राजनीति विज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विषय विद्यार्थियों को संविधान, लोकतंत्र, शासन व्यवस्था, नागरिक अधिकारों तथा समकालीन राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों को समझने का व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है। संचालन आनंद कुमार ने किया। इस मौके पर राममूर्ति, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. रमेश कुमार सरोज, डॉ. बृजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें