फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएम से लगाई गुहार

Thu, 05 Nov 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 छात्रसंघ चुनाव के दिन नगर की सड़कें सील कर दी जाती हैं। चुनाव के दिन धनतेरस होने से दूकानदारी चौपट होने की आशंका से व्यापारी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम से छात्रसंघ चुनाव धनतेरस के बाद कराने की मांग की है ताकि पर्व के दौरान दूकानदारी चौपट न हो।

इस मौके पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भी पहुंचकर व्यापारियों का समर्थन किया। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर में व्यापारी पटाखा, बर्तन मूर्ति आदि त्योहारी सामग्रियों की दूकान केएनपीजी परिसर और नगर की सड़कों के किनारे लगाते हैं।
विज्ञापन


 व्यापारियों की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में वे केएनपीजी प्रशासन से वार्ता करेंगे। डीएम से मिलने वालों में रंजीत गुप्ता, बागी गुप्ता, राजीव गोयल, प्रमोद रावत, जगदीश गुप्ता समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन


 उधर सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता वंशीधर गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों और सभासदों ने भी डीएम से मुलाकात कर छात्रसंघ चुनाव धनतेरस के दिन न कराने की मांग की। इस मौके पर अकरम मल्ले, ओम प्रकाश रावत, इरफान अंसारी, प्रदीप रावत, भरत सेठ, श्याम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें