फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने कोतवाली का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सराफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली का घेराव करते हुए छिनैती में शामिल उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। आए दिन सराफा व्यापारियों के साथ हो रही लूट, छिनैती के मामलों में पुलिस की ओर से बरती जा रही लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंडी परिसर में बैठक कर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बुधवार की शाम अमवां निवासी सराफा व्यवसायी बृजलाल सेठ को नगर के बड़ा चौराहे पर रोककर बाइक सवार तीन उचक्कों ने पुलिस को फर्जी आईडी दिखाते हुए झोले में रखे दो लाख रुपये के आभूषण की छिनैती की थी। शोरगुल मचाने पर लोगों ने दौड़ाकर बाइक सहित एक उचक्के को दबोच लिया था और सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचक्के को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी, लेकिन अब तक पुलिस पकड़े गए उचक्के के खिलाफ न मुकदमा दर्ज कर सकी है न भागने वालों की गिरफ्तारी हो सकी। पूर्व के दिनों में हुई इस तरह की घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ चुके हैं।
चेतावनी दी कि घटनाओं में शामिल होने वालों की गिरफ्तारी कर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो व्यापारी उग्र रूप धारण करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रामरक्षा सेठ, काली प्रसाद सेठ, अवधेश कुमार सेठ, गुड्डू सेठ, बबलू सेठ, अभिमन्यु सेठ, विजय सेठ, पप्पू सेठ, दीपू सिंह समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें