जिले में लकड़ी माफिया पर वन विभाग मेहरबान है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में अवैध कटान कर लाई जा रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को वन विभाग के बीट प्रभारी पकड़ लेते हैं, मगर चालक को छोड़ दिया जाता है। यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
जिले के ज्ञानपुर, भदोही और औराई रेंज में अवैध तरीके से लकड़ी का कटान किया जा रहा है। अगस्त में ज्ञानपुर रेंज में सात अलग-अलग स्थानों पर लकड़ी काटने के मामले सामने आए थे, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, बृहस्पतिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो ज्ञानपुर लखनों के तालाब का है। वीडियो के अनुसार, बीट प्रभारी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लेते हैं, लेकिन चालक को छोड़ देते हैं। यह लकड़ी अवैध कटान कर लाई जा रही थी।
वन विभाग में एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकारी 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक जुर्माना काट सकते हैं। करीब पांच दिन पहले लक्ष्मण पट्टी बाजार के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा था, लकड़ी की कटान-छटान के बाद वनकर्मी रेंज कार्यालय ज्ञानपुर लाया गया। जबकि कुछ लकड़ी को आरा मशीन पर भेज दिया गया। इस संबंध में डीएफओ नीरज आर्य ने बताया कि सारी लकड़ी रेंज कार्यालय आई, यदि ऐसा कुछ है तो जांच कराकर लकड़ी की मिलान कराई जाएगी।