कोतवाली क्षेत्र के कांतिरामपुर में हरिशंकर उपाध्याय (55) की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। ट्रैक्टर में पहले से लगी चाबी से अंजान हरिशंकर उसे ढकने पहुंचे थे। अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। हरिशंकर इसके चक्के के नीचे आ गए। उसमें लगी फार से गंभीर चोट लगी और मौत हो गई। दो माह पहले ही उन्होंने नया ट्रैक्टर खरीदा था।
कोतवाली के कांतिरामपुर निवासी हरिशंकर उपाध्याय (55) दो भाई हैं। एक भाई बाहर रहते हैं और हरिशंकर घर पर रहकर खेती-बारी का काम देखते थे। दो महीने पहले इन्होंने कृषि कार्य के लिए एक ट्रैक्टर खरीदा था। मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर इनके घर के सामने खड़ा था और उसमें चाबी लगी थी। इससे अनजान हरिशंकर ट्रैक्टर को ढकने के लिए पहुंचे। वह उसे ढक ही रहे थे कि इस बीच अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और चलने लगा।
अचानक ट्रैक्टर चलने से वह पहले ट्रैक्टर के बड़े पहिए के नीचे आए। उसके बाद उसमें लगी फार में फंसकर घीसटते हुए गंभीर रूप से चोटिल हो गए। ट्रैक्टर आगे दीवाल से टकराने के बाद खड़ी हुई। आसपास के लोग तत्काल उन्हें सीएचसी सुरियावां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार वाले रो-रोकर बेहाल हैं। हरिशंकर की एक बेटी है। जिसकी शादी हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।