फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
धनतुलसी डेंगुरपुर पीपापुल पर गंगा में गिरा ट्राली सहित ट्रैक्टर । संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। धनतुलसी-डेंगूरपुर पीपा पुल पर बुधवार शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित फिसल कर गंगा में गिर गया। हादसा धनतुलसी घाट की ओर हुआ। ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

प्रयागराज के मांडा निवासी भीम पांडेय ट्रैक्टर लेकर सीतामढ़ी की तरफ आया था। शाम को लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी हरिरामपुर गांव के संजय चौधरी ने बताया कि बुधवार की शाम बारिश के कारण पीपा पुल पर फिसलन हो गई थी। बारिश के बाद करीब सात बजे ट्रैक्टर धनतुलसी भदोही से प्रयागराज की तरफ ट्रैक्टर जा रहा था। पीपापुल की ऊंचाई पर चढ़ते समय पहिए फिसलने लगे और ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गंगा में गिर गया। हालांकि ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें