फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विद्युत करंट देकर ली जान, फिर फंदे से लटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली से सटे नारायण कॉलोनी में आरक्षी की पत्नी की हत्या विद्युत करेंट देकर की गई थी। मौत के बाद आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए फंदे से शव लटकाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर महकमें में खलबली मच गई। आरक्षी पति समेत तीन को पहले ही दहेज हत्या में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के नारायण कॉलोनी में मंगलवार को सुबह विवाहिता प्रियंका चौधरी पत्नी आरक्षी रत्नेश कुमार निवासी शहर कोतवाली गाज़ीपुर का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था। स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के पिता छेदीलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को पति और सास समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दहेज लोभियों की करतूत को उजागर कर दिया। रिपोर्ट में आया है कि पहले विवाहिता की करेंट देकर मारा गया और उसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में करेंट से मौत की पुष्टि हुइ है। दहेज के लिए घटना को अंजाम दिया गया। इसलिए दहेज हत्या का ही मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें