फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए गंभीर होने की जरूरत

Fri, 28 Oct 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
डा.एसपीएम महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के मतदाता जागरुकता अभियान को संबोधित करते डीएम सुरेश कुमार सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो      
विज्ञापन

भदोही।डीएम सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ लिखकर आप लोग यह संकल्प कर लें कि अपना जीवन संवारना है और राष्ट्र निर्माण भी करना है। यह आपका स्वर्णिम समय चल रहा है। यही वह समय है, जब आप अपने संकल्प अपना सकते हैं। आप युवा हैं आप की सोच से राष्ट्र का बेहतर निर्माण हो सकता है, लेकिन इससे पहले आप पढ़ाई पूरी कर लें। 
   डीएम बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में अमर उजाला और निर्वाचन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मतदाता जागरुकता शिविर में बोल रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान आपका का सबसे बड़ा हथियार और अधिकार है। इसमें युवाओं की सहभागिता से ही स्वस्थ सरकारों का गठन संभव है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का आप हिस्सा बनें और अपने नाम के साथ साथ अपने पास पड़ोस, सगे संबंधियों के नाम भी सूची में जोड़वाएं। उन्होंने जिले में मतदाताओं के गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताई। कहा कि जिले में प्रति 1000 पुरुषों पर 950 महिला वोटर होनी चाहिए, लेकिन मतदाता सूची में महिलाओं   की संख्या केवल 811 है। ऐसे में छात्राओं  को मताधिकार के प्रति और गंभीर होने की जरूरत है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 डीएम ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका और बनाए गए स्लोगन, चार्ट एवं रंगोली आदि का          अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
  अंत में छात्रों ने रैली निकाली और आसपास के आधा दर्जन बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीत के माध्यम से मजबूत लोकतंत्र के गठन में युवाओं की सहभागिता की बात कही। संचालन डॉ. रेनू तिवारी ने किया। एडीएम हरिलाल यादव, प्राचार्य डॉ. अजय गोस्वामी, डॉ.यशवीर सिंह, डॉ. गौतम गुप्ता, डॉ. रुस्तम, डॉ. माया यादव, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. भावना सिंह, डॉ. मनोज कुमार आदि ने भी संबोधित किया।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें