फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर आपूर्ति की पत्रावली तलब

Fri, 28 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राजकीय हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए सप्लाई होने वाले फर्नीचर समेत अन्य उपकरण की खरीदारी सवालों में घिर गई है। सीडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान जांच में फर्नीचर की गुणवत्ता सही नहीं मिली। मामले को संज्ञान में लेते हुए सीडीओ ने डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगा और खरीद से जुड़ी फर्म की सभी पत्रावली को तलब कर लिया।
विज्ञापन


इसी तरह गुरुवार को बीएसए दफ्तर के निरीक्षण में अनुपस्थित एक डीसी और लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा।


जिले में 30 से अधिक बने राजकीय हाईस्कूल में छात्रों को बैठने के लिए गत दिनों तीन फर्मों ने फर्नीचर समेत अन्य उपकरण की आपूर्ति की। स्कूल में उपकरण जाने से पूर्व ही इस पर आरटीआई कार्यकर्ता आदर्श त्रिपाठी ने धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच की मांग की थी। जांच लंबित है।


बुधवार को औचक निरीक्षण में राजकीय हाईस्कूल चंदापुर पहुंचे सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने जब फर्नीचर को देखा तो नाराज हो गए। गुणवत्ता सही न मिलने पर उन्होंने डीआईओएस से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने आपूर्ति से जुड़े सभी पत्रावली को तलब किया।
विज्ञापन



इसी तरह बृहस्पतिवार को सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में सुबह 11 बजे तक जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रश्मि मिश्रा और वरिष्ठ लिपिक कुलभूषण मिश्र अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें