आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने मंगलवार को संगठन की मांगों को लेकर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया।
पूर्व में आंदोलन करने और आश्वासन मिलने के बाद भी अभी तक मानेदय नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने सात माह के बकाए मानदेय का एक सप्ताह के अंदर भुगतान न होने पर विभागीय कार्यालय पर अनशन करने की चेतावनी दी।
शिक्षामित्रों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर से की जा रही लापरवाही के कारण शिक्षामित्रों को सात माह से मानदेय नहीं मिल पा रहा है।
इससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए संगठन कई बार आंदोलन कर चुका है। हर बार अधिकारियों की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अब संगठन किसी के आश्वासन में नहीं आएगा।
बल्कि अपने हक के लिए आंदोलन तेज करेगा। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिमान शुक्ला, मनोज उपाध्याय, श्यामजी दुबे, देवराज, दीपेंद्र, रामचंद्र यादव, विनोद गौतम, सीता, सावित्री, मीना वर्मा, बाबूराम यादव, सहतूराम, अरुण पांडेय, अमृतांशु, हरिशंकर, विनोद, शिव कुमार, आरती, उमा, मीरा दुबे आदि मौजूद रहे।