फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर के लिए किया हाईवे जाम

Sun, 05 Jul 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने अमवां स्थित गैस एजेंसी गोदाम के सामने जीटी रोड जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर एजेंसी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान जान बूझकर सिलेंडर न देने का आरोप लगाया।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रभारी एसओ रंग बहादुर पांडेय दलबल के साथ पहुंचे। हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

शांत न होने पर सूचना पाकर पहुंचे सीओ श्यामशंकर पांडेय ने उपभोक्ताओं को समझाया। संबंधित अधिकारियों से बातकर रविवार से सिलेंडर मिलने का आश्वासन दिया। तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए।
विज्ञापन

गोपीगंज स्थित गैस एजेंसी से जुड़े तमाम उपभोक्ताओं को पिछले चार दिनों से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

शनिवार को सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंचे। वहां पता चला कि गैस सिलेंडर आया नहीं है। यह सुनकर कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे उपभोक्ता अमवा स्थित गैस गोदाम के सामने चक्काजाम करने लगे।

खाली सिलेंडर के साथ उपभोक्ताओं के सड़क पर उतरने से वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रहे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि पर्ची कटने और मैसेज से बुकिंग कराने के चार-पांच दिन बाद भी उन्हें एजेंसी से सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। फैक्ट्री से उत्पादन बंद होने का बहाना बनाया जा रहा है। सिलेंडर न मिलने के चलते भोजन नहीं बन पा रहा है।

खासतौर पर मुस्लिम घरों के लिए तो रोजे में सिलेंडर खत्म होने से सहरी और इफ्तार के सामान बनाने में दिक्कत आ रही है। कहा कि भोर में तीन बजे से आकर कतार में लगने के बाद भी उन्हें सिलेंडर मयस्सर नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं के खाली सिलेंडर संग जीटी रोड जाम करने की सूचना पाकर प्रभारी एसओ और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डीएसओ से बात की। इसके बाद इलाहाबाद स्थित एलपीजी फैक्ट्री से संपर्क किया तो पता चला कि चार दिनों से मशीन में खराबी के कारण उत्पादन बंद है। बताया कि रविवार को सिलेंडर की खेप एजेंसी पर पहुंचेगी। इसके बाद उपभोक्ताअरें ले जाम समाप्त किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक दोनों लेन जाम रहने से यात्रियों की फजीहत हुई। जाम समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें