वे झूठे वादे करके सत्ता भले ही पा चुके हैं, लेकिन उनकी हकीकत भी जनता के सामने आ चुकी है कि अच्छे दिन किसके आए हैं, जनता के या झूठे वादे करने वालों के।
वह शनिवार को सपा जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक में कार्यालय विस्तार और बूथ कमेटी गठन पर भी चर्चा हुई।
पांच घंटे चली बैठक में कुल 36 लोगों ने विचार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश से जनपद कार्यालय विस्तार के लिए धन मिल गया है। सभी के सहयोग से कार्यालय को भव्य रूप दिया जाएगा। कहा कि एक अगस्त से जिले में अखिलेश संदेश यात्रा निकलेगी। इसमें सपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
कहा कि उन तत्वों का पर्दाफाश करें, जो विकास में रोड़ा बन रहे हैं। विधायक विजय मिश्र ने कहा कि दिल्ली की सरकार वादे तोड़ रही है, जबकि प्रदेश सरकार तीन साल से वादे पूरा करने के साथ उससे आगे बढ़कर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को गति दी है।
परिवर्तन, सामाजिक सद्भाव विरोधी ताकतों के खिलाफ हमारा वैचारिक संघर्ष है, जो ऊर्जावान सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में नौजवानों को तय करनी है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र, विनोद यादव, हृदय नारायण, रामयज्ञ पाल, गुलाब राइन, रूख्साना बेगम, सरिता गौड़, मजीद अंसारी, कल्लू राम यादव, नान्हक यादव, अब्दुल वहाब आदि मौजूद थे।