फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से टीनशेड उखड़े, पोल टूटने से आूपर्ति बाधित

Tue, 09 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/भदोही
विज्ञापन
आंधी से उखड़ा टेंट।
विज्ञापन
 भीषण गर्मी और उमस के बीच सोमवार की रात मौसम ने अचानक पलटी मारी। काले बादलों संग धूल भरी आंधी और हल्की बारिश से खलबली मच गई। आंधी से कई टीनशेड उखड़ गए तो बिजली के पोल टूटने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मोढ़ और सुरियावां के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। सरायजगदीश में टीनशेड की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन


अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू हुई गर्मी लगातार जारी है। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दो दिनों से आसमान में छाए बादल लोगों की धुकधुकी बढ़ा रहे थे। सोमवार रात 12 बजे के बाद आसमान काले बादलों से ढक गया। देखते ही देखते धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते घरों के बाहर सो रहे लोग अंदर भागने लगे।

कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, इलाके के कस्तूरीपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश संग ओले भी पड़े। इससे गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर सो रहे लोगों में खलबली मच गई। कस्तूरीपुर, पुरानी मोढ़ समेत अन्य इलाकों में बिजली का पोल उखड़ने और तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लालानगर संवाददाता के अनुसार, धूल भरी आंधी से सराय जगदीश निवासी राहुल वर्मा (20) पुत्र राजेश वर्मा  घायल हो गया। वह रात में सो रहा था। आंधी आने के बाद वह मकान में रखे गए टीनशेड को बचाने लगा लेकिन हवा के दबाव से टीनशेड उखड़कर उसी पर आ गिरा, जिससे वह घायल हो गया। गोपीगंज सीएचसी में उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया।

चौरी संवाददाता के अनुसार, सोमवार देर रात आई तेज आंधी से इलाके के वेदमनपुर, चौरी खास, पल्हैयां समेत कई इलाकों में बिजली के तार टूट गए। इससे आपूर्ति ठप हो गई है। कई स्थानों पर टीनशेड, रिहायशी मड़हे और पेड़ भी उखड़ गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें