फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जिला अस्पताल परिसर में 13 लाख से होगा टाइलीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। ओपीडी के सामने रास्ते पर करीब 50 मीटर टाइल्स और इमरजेंसी के पीछे नाली निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 13 लाख रूपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यह कार्य अस्पताल के मद से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय जिले का प्रमुख अस्पताल है। यहां प्रतिदिन करीब 850 से लेकर एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। विभिन्न बीमारियों से परेशान मरीजों को यहां उपचार किया जाता है। इसके अलावा जांच, एक्सरे की जांच लेकर अस्पताल में कुल प्रतिदिन ढाई से तीन हजार की भीड़ होती है। जिला अस्पताल प्रशासन की तरफ से करीब छह महीने पहले शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बजट स्वीकृति होने के बाद टेंडर प्रकिया पूरी होने पर कार्य शुरू किया गया है। टाइल्स लगने से ओपीडी के सामने जल जमाव की समस्या नहीं होगी। ओपीडी के सामने टाइल्स न होने के कारण मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने में दिक्कते होती थी।
बारिश के दिनों में फिसलन होने की समस्या बनी रहती है। इमरजेंसी के बगल मिट्टी समतल कराई जाएगी। साथ ही 70 मीटर तक नाली निर्माण कराया जाएगा। सीएमएस डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि बजट मिलने पर टेंडर प्रकिया पूरी कराकर कार्य शुरू किया गया है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें