इसमें टीईटीधारकों ने शीघ्र नियुक्ति की मांग की। कहा कि वे लोग बीएड का प्रशिक्षण करने के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर भटक रहे हैं। उन्हें शीघ्र नियुक्ति दी जाए।
बैठक में 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आयोजित आंदोलन पर भी विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने 2011 के टीईटी धारकों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
कहा कि इसके लिए आगामी 27 सितंबर को मंदिर परिसर में पुन: बैठक की जाएगी। इस मौके पर अपने हक की लड़ाई लडने के लिए रणनीति तय की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष नियुक्ति तक जारी रहेगा। तमाम जिम्मेदारों के दरवाजे पर गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बैठक में गणेश, संजय, अमरजीत, विवेक, बिंदु देवी, मिथिलेश, लोकेंद्र, दिनेश, उमेश, प्रदीप, सुनीता, शबाना, अजय, मुन्ना आदि शामिल रहे।