फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महराजगंज बाजार से हटवाया अतिक्रमण 

Fri, 13 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीटी रोड और सर्विस लेन पर अस्थायी दूकानें सजाकर किए गए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को पुलिस ने हटवा दिया। बड़ी संख्या में महाराजगंज बाजार में पहुंचे पुलिस ने जवानों ने सड़क जाम और दुर्घटनाओं की वजह बने अतिक्रमण को हटवाकर सड़क खाली करवा दी। इससे थोड़ी ही देर में बाजार की सड़क खुली-खुली दिखने लगी। पुलिस के मुताबिक 60 से अधिक अतिक्रमण हटवाए गए। 
विज्ञापन

औराई एसओ सत्येंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को दलबल के साथ महाराजगंज बाजार में पहुंचकर दूकानों को हटवाना शुरू किया तो मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने कहा कि अतिक्रमण जाम और दुर्घटना का कारण बना है। तकरीबन घंटेभर तक  चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 60 से अधिक फुटपाथ की अस्थायी दूकानें और अन्य अतिक्रमण को साफ कराया गया। पुलिस अधीक्षक  के  निर्देश पर जिले में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत औराई पुलिस ने बृहस्पतिवार को पहले दिन अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह थानाक्षेत्र के अन्य बाजारों को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। मालूम हो कि अतिक्रमण से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने  के  लिए डीजीपी स्तर से अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाने का निर्देश जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें