फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट परिचालक की अबूझ हालत में मौत

Fri, 26 Feb 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पहुंचे परिवार के लोगों ने शिनाख्त की। उन्हाेंने परिचालक की मौत को हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस ने शव पंचनामा करके पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन


आलमऊ  निवासी ओम प्रकाश गांव स्थित रेलवे के हाल्ट पर टिकट परिचालक का कार्य करता था। बुधवार की रात वह हाल्ट पर था, रात में घर नहीं पहुंचा था।

सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए हाल्ट की तरफ पहुंचे तो रेलवे ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत पड़ा मिला। इससे सूचना मिलते ही गांव समेत आस-पास के तमाम लोग पहुंच गए। कपड़े आदि से उसकी शिनाख्त की। परिवार के लोगों में देखते ही कोहराम मच गया।

ग्रामीण हत्या और आत्महत्या को लेकर बात कर रहे थे। जबकि परिवार ने मौत को हत्या बताया है, बताया कि रात में किसी ने उसे दावत खाने के लिए साढ़े आठ बजे बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दावत के लिए निकले ओम प्रकाश का शव सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने परिवार की मदद से शव इकट्टा करके पोस्टमार्टम भेज दिया।

पास के टिकट रूम में स्टील के डब्बे में शराब आदि सामान रखा मिला। जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक ने आत्महत्या की है। मृतक के चार पुत्र हैं। पुलिस परिवार वालों के कहने पर मामले की छानबीन भी कर रही है। बहरहाल उसे आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें