सरकार की ओर से सुनवाई न होने पर अब इंजीनियर एक मार्च तक कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह बेमियादी हड़ताल करेंगे।
वक्ताओं ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि तानाशाही रवैये से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार अविलंब हमारी मांगों को स्वीकार कर शासनादेश जारी करे।
महासंघ के जिला अध्यक्ष देवी चरण यादव ने कहा कि सरकार ग्रेड-पे 4800 का शासनादेश जारी न कर डिप्लोमा इंजीनियरों के साथ छलावा कर रही है।
चेतावनी दी कि यह रवैया आने वाले दिनों में सरकार के लिए मुसीबत बनेगा। इंजीनियर डीके यादव के नेतृत्व में अन्य इंजीनियर आरईएस, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य अभियंत्रण विभागों में पहुंचकर नारेबाजी की।
कहा कि एक मार्च तक उनकी मांगों का शासनादेश जारी नहीं होगा तो दो मार्च से सभी इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर शहजादेखां, कृष्ण गोपाल चंद्र, एसके पांडेय, विकास यादव, अरुण कुमार सिंह, एके पांडेय, संजय सिंह, आनंद कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विंध्यवासिनी यादव, रामचंद्र, सुजीत, लीलाधर मिश्र, नरेंद्र आलोक कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।