संवाद न्यूज एजेंसी
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को 11 दिसंबर तक निरस्त कर दिया गया है।
वही अधिकांश गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। गोरखपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों के परिचालन में सुगमता के लिए बनारस-प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण परियोजना का कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड के मध्य पैच डबलिंग व नाॅन इंटरलाॅक कार्य के कारण ब्लाक दिया गया है।
इसके अलावा रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली गाड़ियों का निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन किया गया है।
बताया कि जयनगर से 10 दिसम्बर को चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के साथ मऊ से 9 व 10 दिसम्बर को चलने वाली 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू विशेष गाड़ी के साथ प्रयागराज रामबाग से 9 एवं 10 दिसम्बर को चलने वाली 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसके अलावा सीतामढ़ी से 9 व 10 दिसम्बर को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-माधोसिंह-प्रयागराज जं.के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-जंघई-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जायेगी।
वहीं गोरखपुर से 9 एवं 10 दिसम्बर को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-माधोसिंह-प्रयागराज जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।
इसके अलावा दादर से 9 व 10 दिसम्बर को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।