फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों के वापस हुए एक लाख 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्ञानपुर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग के बीच तेजी से लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। छोटी सी लापरवाही लोगों को भारी पड़ जा रही है। सोमवार को साइबर टीम ने साइबर ठगी का शिकार हुए दो पीड़ितों को 1,30,685 रुपये वापस कराए।
जिसमें एक पीड़ित का एक लाख 685 रुपये शामिल रहा। भदोही नगर के जमुंद मोहल्ला निवासी अनस कुरैशी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते बताया कि साइबर ठगों ने एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट के नाम पर उनके खाते से एक लाख 685 रुपये उड़ा दिए। इसके पहले उन्होंने 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सक्रिय हुई टीम ने उनके खाते को होल्ड कराया और संबंधित बैंक से बात कर पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति के खाते से निकाले गए 30 हजार रुपये वापस कराए। पैसा पाते ही पीड़ितों के चेहरे खिल गए।
साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने मोबाइल का प्रयोग काफी सतर्क रहकर करने की नसीहत दी। कहा कि किसी तरह की ठगी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें