फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.46 करोड़ से तीन सड़कों का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के तीन फोरलेन सड़कों के लिए आठ करोड़ 46 लाख 76 हजार की स्वीकृति मिल गई है। जिससे तीनों सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। 35 किमी लंबी तीनों सड़कों पर काम के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को शासन ने जिले की तीन फोरलेन सड़कों के नवीनीकरण की स्वीकृति दी। यह सड़कें कई जिलों को जोड़ती हैं। जिन पर आठ करोड़ 46 लाख का खर्च आएगा। इसमें 14.23 किमी की भदोही- गोपीगंज मार्ग पर तीन करोड़ 37 लाख, 7.4 किमी के गोपीगंज- चील्ह मार्ग पर एक करोड़ 73 लाख और 14.70 किमी की जंगीगंज धनतुलसी मार्ग पर तीन करोड़ 39 लाख खर्च किया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हीरामणि वर्मा ने कहा कि तीन फोरलेन सड़कों के नवीनीकरण की स्वीकृृति मिली है, हालांकि बजट अभी नहीं आया है। स्वीकृत मिलने के बाद विभागीय तैयारी शुरू कर दी गई है। बजट मिलने पर टेंडर आदि की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें