ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र की चककिशुनदासपुर में सोमवार सुबह करीब नौ बजे किसी वाहन की चपेट में आने से श्रीपुर निवासी बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। वह बाइक से जिला मुख्यालय सरपतहां किसी कार्य से जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ज्ञानपुर के श्रीपुर गांव निवासी कमला शंकर पाठक (63) घर से सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से मुख्यालय के लिए निकले। चककिशुनदासपुर पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर राजा चेत सिंह जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही वृद्ध की मौत हो चुकी थी ।