फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीस लाख का तीन क्विंटल गांजा बरामद,  पेंट लदे ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था प्रयागराज

Thu, 07 Jan 2021 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
गांजा (प्रतिकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार की रात में तीन क्विंटल पांच किलो गांजा बरामद किया गया। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत 30 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। गांजा ट्रक से प्रयागराज की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को एसपी रामबदन सिंह ने इसका खुलासा किया। 

विज्ञापन


एसपी ने कहा कि बुधवार की रात में मुखबिर से सूचना मिली कि पेंट लदे ट्रक में  गांजा जा रहा है।  ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने लखनो तिराहे से एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। इसमें तीन क्विंटल पांच किलो गांजा बरामद किया गया। इसकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने तस्कर औराई के माधोसिंह निवासी संतोष कुमार गुप्ता और चालक अनिल दत्त शुक्ला कंधई, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है,  जबकि वांछित नरेंद्र सिंह निवासी झूंसी प्रयागराज की तलाश की जा रही है। उनके पास से साढ़े तीन हजार रुपये कैश और चार मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा विशाखापट्टनम से ला रहे थे। जिसे प्रयागराज के नरेंद्र सिंह तक पहुंचाना था। एसपी ने बताया कि गांजा महराजगंज से प्रतापगढ़ और फिर प्रयागराज के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


गांजा तस्करी में फिर आया महराजगंज का नाम 
पूर्वांचल में गांजा तस्करी का केंद्र रहे महराजगंज का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूर्व में मिर्जापुर, वाराणसी समेत कई जिलों में महाराजगंज से ही गांजे की सप्लाई की जाती थी। सात से आठ साल के दौरान मिर्जापुर और भदोही पुलिस की कई कार्रवाई से तस्करों के हौसले पस्त हो गए थे, लेकिन गुजरे दो से तीन वर्षों में महाराजगंज इलाके का नाम फिर चर्चा में आता दिख रहा है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें