अस्पताल के बाहर माैजूद भीड़ और पुलिस।
- फोटो : संवाद
जैसे ही तीनों मजदूर नीचे उतरे, जहरीली गैस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाहर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच जारी है और गैस लीकेज के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद फैक्ट्री कर्मियों में आक्रोश व दहशत फैल गई है। परिवारों में कोहराम मच गया है। मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।