फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से तीन लोगों की मौत

Mon, 29 Dec 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीते चौबीस घंटे में कड़ाके की ठंड से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग रजाइयों में दुबके रहे।
विज्ञापन


 
 शनिवार की शाम से छाया कोहरा रविवार को दोपहर तक रहा। सुबह कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि 10 फीट दूर की चीजें भी नहीं दिख रही थी। शीतलहर के चलते काम करने से लोग कतराते रहे।

 कौलापुर संवाददाता के अनुसार, ठंड की चपेट में आने से बिहरोजपुर गांव निवासी रामबली (55) की मौत हो गई। बताया जाता है कि रामबली मजदूरी करता था।

 प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम को वह घर आया। अचानक उसकी तबियत खराब हुई। बाद में उसकी मौत हो गई।


 मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां थानाक्षेत्र के बरमोहनी गांव निवासी अमरजीत गौतम (50)की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार शाम को वह बाजार सब्जी लेने के लिए गया था। आने के बाद अचानक तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। खमरिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के अहिमनपुर गांव निवासी रामजतन प्रजापति (40) की रविवार को ठंड लगने से मौत हो गई।

वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। रविवार को नित्यक्रिया के दौरान अचानक उसकी तबियत खराब हुई। जब तक चिकित्सक समझते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें