फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 गरीब असहायों को मिले कंबल

Sun, 28 Dec 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भीषण ठंड में गरीबों के सहारे के लिए तहसील प्रशासन आगे आया है। शनिवार को उपजिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने नगर पालिका प्रांगण में 500 असहायों, विकलांगो और गरीबों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन


 इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दीकी भी मौजूद रहे। कंबल वितरण की खबर से पालिका कार्यालय में मेले जैसा मौहाल हो गया था। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज वितरित कंबल शासन से उपलब्ध कराया गया था।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। इसमें समाजसेवियों को भी आगे आना चाहिए।कौलापुर संवाददाता के अनुसार सांसद आदर्श गांव कौलापुर में शनिवार को ज्ञानपुर तहसील के नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने  225 गरीबों को कंबल वितरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कड़ाके की पड़ रही ठंड में समाजसेवी एवं संस्थाए आगे आए। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीनिवास चतुर्वेदी, राज नारायण यादव, श्याम सुंदर मिश्रा, अरूण चौबे, चंद्रेश गौतम, विजयकांत पांडेय, टिंकू शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें