फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर से ऊपर चढ़ने लगा है। मार्च के दूसरे पखवारे से शुरू हुए कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अब भी थम नहीं रहा है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को महिला समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक ढाई हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं, हालांकि अभी जिले में कोरोना के एक्टिव केस 13 है। वहीं इसके बाद संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

मार्च से अगस्त 2020 तक देश ही नहीं विश्व में हाहाकर मचाने वाला कोरोना वायरस कुछ माह के लिए शांत रहा। गाइडलाइन का पालन करने से कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से कम हुआ। जनवरी- फरवरी 2021 में संक्रमितों की संख्या नाममात्र की रही। आठ से 10 दिनों में दो से पांच मरीज मिलते, लेकिन सामाजिक दूरी, मॉस्क न लगाने के कारण धीरे-धीरे संक्रमण बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की आई रिपोर्ट में भदोही के मकदूपुर की एक अधेड़ महिला, ज्ञानपुर के पाली का किशोर और सनकडीह के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुजरे एक सप्ताह में 14 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। अब तक ढाई हजार से अधिक संक्रमित मिले में पाए गए, जिसमें अधिकतर स्वस्थ हो गए।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर दूसरे महानगर से आने वालों की जांच की जा रही है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और अस्पताल में क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में अभी कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब जिले में कोरोना की जांच तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर हर उम्र और वर्ग के लोगों की जांच की जा रही है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को भदोही सीएचसी की टीम ने चौरी बाजार में व्यापारियों के स्वैब का सैंपल लिया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन आलोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बाजार के किराना और होली पर्व से जुड़े सामान बेचने वाले दुकानदारों की जांच की। बाजार के मेन रोड, स्टेशन रोड पर 25 से अधिक के स्वैब का सैंपल लिया गया। इस दौरान जांच टीम में आशुतोष कुमार, प्रवीण सिंह, राहुल पाठक, साधना भारती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें