फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया/लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-ज्ञानपुर रोड स्टेशन सेक्शन के बीच अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में नागेंद्र राय गुड्डू (50) की मौत हो गई। जबकि दूसरी घटना में इस्मातु बेगम (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने महिला को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहली घटना औराई थाना क्षेत्र के तितराही गांव में बुधवार की रात लगभग 10.30 बजे उस समय हुई जब बारीपुर-औराई निवासी नागेंद्र राय गुड्डू नशे की हालत में ट्रैक पार कर रहा था उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह शिनाख्त होने पर रोते-बिलखते परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नागेंद्र नशे की लत में आकर आए दिन झगड़ा-फंसाद कर जान देने की धमकी देता रहता था रात में वह बिना किसी को बताए ट्रैक की ओर चला गया। मृतक तीन पुत्री और दो पुत्रों का पिता भी है। पत्नी शशी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था।
दूसरी घटना ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पश्चिमी फाटक आनापुर के पास हुई जिसमें तिलंगा गांव निवासी इसराल की पत्नी इस्मातु बेगम सुबह टहलने निकली थी उसी समय ट्रैक पार करते समय वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें