फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले तोड़कर तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के कांतापुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने तीन घरों का ताला चटकाकर आभूषण और नकदी सहित हजारों रुपयों के माल पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर अगले दिन सुबह पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात चोर मालिकराम मिश्रा, सुरेश मिश्रा और विधवा द्रोपदी के मकान में छत के सहारे अंदर घुस गए। पीड़ितों ने बताया कि जिन कमरों में सो रहे थे, उस कमरे को चोरों ने बाहर से बंद कर दिया और अन्य कमरों का ताला तोड़कर नगदी के अलावा आभूषण और कपड़े उठा ले गए । सुबह सिवान में टूटे हालात में बॉक्स और अटैची भी बरामद हुआ। तीनों मकान से दस हजार नगद के अलावा सोने की चैन, अंगूठी, मांगटीका, मंगलसूत्र, चांदी का पायल, करधनी, लरी ,पैजनी समेत एक लाख से अधिक के सामान उठा ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदरस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीण आशीष दूबे, जगदीश, संतोष ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से गश्त न होने से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस अच्छे से रात में गश्त करे तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें