ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में सोमवार को एक और मंगलवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2256 हो चुकी हैं। जिसमें 2194 लोग ठीक हो चुके है।
हालांकि मौजूदा समय में जिले में कोरोना के एक्टिव केस 19 है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा विशेष रूप से अलर्ट हो गया है। कोरोना के बढ़ते खतरे को लोग लगातार नजर अंदाज कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोग सैनिटाइजेशन मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर बेफिक्र हैं। इसके अलावा बाजारों और कार्यक्रमों में भीड़ उमड़ रही है। पिछले साल मार्च में ही कोरोना का प्रकोप बढ़ा था। एक साल से लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते 28 लोग जान गंवा चुके हैं।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कोरोना जांच के लिए सैंपल की संख्या बढ़ा दी गई है। हर संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिया गया । शासन के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर दूसरे महानगर से आने वालों की जांच की जा रही है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और अस्पताल में क्वारंटीन किया जा रहा है। लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन अवश्य करें।