फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही की तीन हस्तियों को मिलेगा पूर्वांचल की शान-2024 सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। शिक्षा, स्वास्थ्य, रियल एस्टेट व कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली हस्तियों को अमर उजाला की ओर से पूर्वांचल की शान सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से बुधवार को शाम चार बजे वाराणसी के होटल क्लार्क्स में आयोजित पूर्वांचल की शान-2024 कार्यक्रम में इन हस्तियों को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए भदोही जिले से तीन हस्तियों का चयन किया गया है। जिसमें सनबीम स्कूल के निदेशक अभिषेक बरनवाल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक पुनीत मेहरा और गोपीगंज के प्रमुख उद्यमी इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम इलेक्ट्रोराइड के निदेशक अमित पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचन की शान-2024 अपने आप में ऐसा पहला कार्यक्रम है। जिसमें पूर्वांचल के जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य सहित समाजसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वालों का सम्मान किया जा रहा है। सम्मानित होने वालों में कोई शिक्षा का अलख जगा रहा है, तो कोई स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने अस्पताल के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा है।
वहीं कोई अपने व्यापार के माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार देने का काम कर रहा है। सनबीम स्कूल भदोही के निदेशक अभिषेक बरनवाल कालीन उद्यमी होते हुए समाज सेवा कर रहे हैं। भदोही में सनबीम स्कूल की स्थापना कर जनपद को साक्षर बनाने में अमूल्य योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक पुनीत मेहरा अपनी पत्नी शालिनी मेहरा के साथ विद्यालय के माध्यम से समाज में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। गोपीगंज के प्रमुख उद्यमी इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम इलेक्ट्रोराइड के निदेशक अमित पांडेय अपने व्यापार के माध्यम से सैकड़ों को रोजगार तो दे ही रहे हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें