फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर लगा दाग: जांच के नाम पर ढाबा से वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मी सहित तीन गिरफ्तार, झड़प के बाद चढ़े हत्थे

Sun, 23 Jul 2023 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही जिले के छतमी के पास एक ढाबे से जांच के नाम पर ढाबे से वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों एक दिन पहले ही इसी ढाबे से 55 हजार रुपये ले गए थे। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के छतमी के पास एक ढाबे से रविवार को पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों अपने आपको लखनऊ की टीम बताकर ढाबे में जांच के नाम पर संचालक से वसूली कर रहे थे। इस बीच हुए झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तीन युवकों में दो हंडिया थाने में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही हैं। पुलिस गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ढाबा संचालक राकेश बाजपेयी के अनुसार शनिवार को एक वाहन से चार की संख्या में युवक उनके ढाबे पर पहुंचे और पूरे ढाबे का वीडियो बनाते हुए बताया कि वे लोग लखनऊ से जांच करने आए हैं। जांच करने वाले युवकों ने उनके ढाबे में अवैध में काम होने का आरोप लगाते हुए मानकों की अनदेखी की बात कही। जिससे वे सहम गए।

ढाबा संचालक को ऐसे लिया झांसे में

बताया कि युवकों ने उन्हें धमका कर एक लाख रुपये मांगे। घबराए ढाबा संचालक ने उन्हें 55 हजार रुपये देकर लौटा दिया और कहा कि बाकी पैसे वे दूसरे दिन देंगे। जिसके बाद वे युवक वहां से चले गए। रविवार को एक बार फिर से वहीं युवक उनके ढाबे पर पहुंचे और बाकी 45 हजार रुपये की मांग करते हुए आरोप लगाया कि ढाबे में डांस बार का संचालन किया जाता है। पैसे न देने पर धमकी देने लगे।
ये भी पढ़ें: पति पर हत्या का आरोप; आंखें निकाली, बदन पर 20 से ज्यादा कुल्हाड़ी से वार के निशान, शव की हालत देख कांप उठे लोग

विज्ञापन

बलिया, वाराणसी और गाजीपुर के हैं आरोपी

इस बीच ढाबा संचालक और युवकों के बीच बहस हो गई। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना गोपीगंज पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ढाबा संचालक सहित तीन युवकों को पकड़कर थाने लाई। वहीं एक युवक मौका देखकर फरार हो गया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान युवकों ने अपना नाम आलोक सिंह निवासी सारनाथ वाराणसी, रामप्रकाश यादव निवासी नगरा बलिया व राहुल श्रीवास्तव निवासी जमनियां गाजीपुर बताया। वहीं फरार युवक की पहचान गौरव निवासी अज्ञात के रूप में हुई।
 
विज्ञापन

आलोक और रामप्रकाश हंडिया थाने में तैनात पुलिसकर्मी हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद राकेश बाजपेयी की तहरीर पर सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हाइवे पर छतमी के पास एक ढाबे पहुंचे युवकों ने अपने आपको लखनऊ की टीम बताकर जांच पड़ताल शुरू कर दी और ढाबा संचालक अवैध वसूली करने लगे। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं फरार युवक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें