गांव के ही कुछ साहसिक युवकों ने सांपों को चिमटे के सहारे से पकड़ कर एक बाल्टी में रखे और उसमें दूध डाल दिया। घर में एक साथ इतने सांप निकलने से अवधेश गौतम अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसका कहना था कि दिन तो जैसे-तैसे बीत गया, लेकिन रात कैसे बीताएगा जाएगा। सांपों के निकलने से बच्चों के सुरक्षा की चिंता सता रही है।
ज्ञानपुर रेंजर विजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि देवाजितपुर गांव में सांप निकलने की जानकारी मिली है। वन विभाग के सभी कर्मचारी सुरियावां पौधरोपण अभियान की तैयारियों में जुटे हैं। उन्हें बुलाकर गांव जाने का निर्देश दिया गया।