भदोही। कोतवाली पुलिस ने रविवार को लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। ठग खुद को रेडियम पाॅवर (आरपी) कंपनी में वैज्ञानिक बताकर तांबे के लोटा को रेडियम पाॅवर का बताकर महाराष्ट्र के संघर्ष नगर चांदवली अंधेरी ईस्ट, थाना साकी नाका, कुर्ला निवासी नामदेव दत्तू गुरव से दो लाख ठग लिए। पुलिस ने ठगों को नगर के ग्लोरी होटल के दो कमरों से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है।
महाराष्ट्र के संघर्ष नगर चांदवली अंधेरी ईस्ट, थाना साकी नाका, कुर्ला निवासी नामदेव दत्तू गुरव ने रविवार को भदोही कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अब्दुल अदालत शेख निवासी तेन्दुई, भवानीगंज सिद्धार्थनगर, दिनेश चन्द्र उपाध्याय निवासी देववरा, पोपीपरी, सराय ममरेज, प्रयागराज और उनकी सेक्रेटरी प्रीती मौर्य उर्फ रोली मौर्य निवासी बगही खास, चांद पट्टी, रौनापुर होटल ग्लोरी में ठहरे हुए हैं। उन्होंने अपने आप को रेडियम पाॅवर कंपनी में वैज्ञानिक बताकर उनसे एक तांबे का लोटा दिखाया और बताया कि यह रेडियम पाॅवर का है। जिसकी कीमत कई सौ करोड़ रुपये है। इन तीनों ने इनसे दो लाख रुपये ले लिए।
जिसमें 60 हजार दिनेश चन्द्र उपाध्याय के खाते में लिया और 1.40 लाख रुपये नगद लिए। बताया कि इन लोगों ने बताया था कि भदोही में कई अन्य लोग भी आ रहे हैं। जहां आरबीआई के अधिकारी आ रहे हैं। वहीं पर सबका खाता खुलेगा और सबके खाते में 25-25 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। बताया यहां आने के बाद उनकी बातों पर शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। वहां जाने के बाद पुलिस ने तीनों को दो कमरों से गिरफ्तार कर लिया। पू पुलिस ने उन सब के पास से अलग–अलग नंबर के दो पैन कार्ड व अलग-अलग नंबर के दो आधार कार्ड व एक प्लास्टिक की पन्नी में विभिन्न नाम की 16 मोहर प्लास्टिक की एक इंकपैड बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ठग बीते एक माह से ग्लोरी होटल में ही ठहरे थे। तीनों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है