फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। कोइरौना थाना क्षेत्र के मैलौना गांव में निर्माणाधीन मकान से शनिवार की रात चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। रविवार को सुबह जानकारी होने पर पीड़ित सूर्यलाल बिंद की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूर्यलाल बिंद ने बताया कि वह गोपीगंज कोतवाली के मदनपुर के निवासी हैं। मैलौना गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान में परिजन सोते हैं। शनिवार को उन्हें आने में देर हुई थी और जब वह मकान पर रात लगभग 10.30 बजे पहुंचे तो तीन चोर कमरे में घुसे थे। परिजनों को देखकर दो भाग गए लेकिन एक चोर सीढ़ी से उतरते समय गिर कर घायल हो गया। उसे पकड़ कर परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। चोरों के हाथ इनवर्टर,बैटरी, एक क्विंटल लोहे की सरिया, स्टेब्लाइजर, चार बाल्टी, चार तगाड़ी, फावड़ा लगे हैं। प्रभारी निरीक्षक चित्रकूट पुरी ने बताया कि तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद विमल यादव निवासी मैलौना को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें