फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के सदलूवीर बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर आठ नग मोबाइल, एक लैपटॉप, पांच हजार रुपये नकद उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार राज मोदनवाल ने तहरीर पुलिस को देकर सामान की बरामदगी और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

राज ने बताया कि देर शाम वह दुकान को प्रतिदिन की तरह बंद कर घर चला गया। रात में चोर पीछे की दिवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिया। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि पूर्व के दिनों में कई गांवों में हो चुकी घटनाओं का पुलिस राजफाश नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें