फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी समेत आठ मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को स्वास्थ्यकर्मी समेत आठ नए मरीज मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 2186 पहुंच गई। हालांकि एक्टिव केस की संख्या 51 है। अब तक 2115 योद्धाओं ने कोरोना को मात दी है जबकि 99 हजार से अधिक संदिग्धों का स्वैब जांच किया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर शासन-प्रशासन भले ही गंभीर है, लेकिन धरातल पर इसका पालन नहीं हो रहा है। बाजारों में दुकान, सड़क से लेकर अन्य स्थानों पर न तो सामाजिक दूरी का ध्यान है और न ही मास्क लगाया जा रहा है। इससे संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। महीने के शुरूआती दिनों में संक्रमित कम संख्या में मिल रहे थे लेकिन बुधवार को एक साथ आठ नए मरीज मिले। इसमें औराई सीएचसी की एक स्वास्थ्यकर्मी, औरंगाबाद गांव की एक महिला और जेल के छह बंदी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 99 हजार 225 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। 98 हजार की रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक मिले 2186 संक्रमितों में 2115 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें