फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार लोगों को दी गई दवा

Tue, 15 Dec 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से फाइलेरिया दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया। महराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने दवा खाकर अभियान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने बताया कि फाइलेरिया रोग उन्मूलन के लिए सार्वजनिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए शासन की तरफ से नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है। सोमवार को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।

 
15 दिसंबर से अभियान के तहत पूरे जिले में घर-घर दवा खिलाई जाएगी।  उद्घाटन के बाद सीएमओ ने भदोही स्थित एमबीएस समेत कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। सोमवार को जिले के एमबीएस अस्पताल भदोही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज, डीघ, भदोही, सुरियावां, औराई के अलावा जिले के 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा खिलाई गई।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में अभियान का शुभारंभ करने के बाद सीएमओ ने मातहतों को अभियान के बारे में दिशा निर्देश दिया। फाइलेरिया के बारे में उन्होंने बताया कि खून में फाइलेरिया परजीवी है कि नहीं, इसकी जांच के लिए रात्रि में रक्त परीक्षण नजकीदी स्वास्थ्य केंद्र में कराकर किया जा सकता है।


यह जांच स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ कार्यकर्ता से कराए, क्योंकि इसके परजीवी रक्त परिधि (हाथ-पैर) में रात्रि में ही दिखाई देते हैं।  इससे लोगों को परेशानी हो जाती है   इससे बचाव करना अनिवार्य है। बचाव न करने पर परिणाम खतरनाक भी हो सकता है।

 इस अभियान के शुभारंभ पर जिला अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी मौजूद रहे।  पहले दिन जिले के अस्पतालों में एक हजार से अधिक लोगों को दवा खिलाई गई।  इससे लाभ होगा। लोग परेशान नहीं होंगेे। दवा खाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें