फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

123 ने पहना प्रधानी का ताज

Mon, 14 Dec 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के 123 प्रधान व पंचायत सदस्यों के कुल 1543 विजयी उम्मीदवारों का निर्वाचन रविवार को शाम 8 बजे तक कर दिया गया। सुबह से ही गणनास्थल श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज के बाहर हजारो की संख्या में ग्रामीण दिन भर परिणाम का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


यहां मतगणना शांतिपूर्ण रही। इस दौरान डीईजी विंध्याचल मंडल शिवसागर सिंह ने भी मतगणना का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया।


मतगणना सुबह 7 बजे तक शुरु हो गई ,उसके पहले से ही भीड़ कालेज के बाहर पहुंचना शुुरू हो गई थी। 10.30 बजे से परिणाम भी आने शुरू हो गए थे। वेदमनपुर की नफीसा खातून के मात्र एक वोट से चुनाव जीतने के बाद प्रतिद्वंदी ने दोबारा मतगणना कराई तो जीत का अंतर दो वोट हो गया।

 इसके अलावा कहीं भी मामला बहुत नजदीकी नहीं रहा। हलांकि प्रजापतपुर में निर्मला देवी पांच मतों से जीतीं। निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने के लिए अलग से काउंटर बना था
विज्ञापन


जहां हरदम भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम आशाराम यादव, सीओ एपी सिंह के अलावा मतगणना प्रभारी बीडीओ मिनाक्षी देवी के अलावा शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव दिन भर कमान संभाले  रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें