ज्ञानपुर। आपदा को अवसर में बदलने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। आक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा। सात साल से केंद्र सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। यह बातें ज्ञानपुर के पकरी खुर्द गांव में रविवार को मोदी सरकार के सात साल होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद ने कही।
उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री गरीबों के हित के लिए योजनाएं लागू कर उनको सम़ृद्ध बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हो सका उसे भाजपा ने सात साल में पूर्ण कर दिया। नि:शुल्क इलाज, शौचालय, उज्ज्वला गैस, धारा 370 को समाप्त करना आदि शामिल रहे। कोरोना महामारी में देश के वैज्ञानिकों ने विश्व में पहली वैक्सीन बनाई। आक्सीजन प्लांट के लिए अपने मद से धनराशि दिया। कहा कि जल्द ही जिले में 500 बेड का अस्पताल तैयार हो जाएगा। डॉ. आरके पटेल ने भी वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया। भाजपा के युवा नेता अखिलेश प्रकाश पाल ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान रवितोष बिंद, इस दौरान नि:शुल्क चेकअप के बाद 150 से अधिक लोगों को राशन किट दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रवितोष बिंद, विजय कुमार बिंद, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुमताज अली, संगीत बिंद, संजय, उमाशंकर बिंद, मुन्ना सिंह, जगदीश कुमार, निजामुद्दीन, रिंकू सिंह, खुसियाल बिंद, सुभाष, राजू सिंह आदि रहे।