फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश भर में अवैध शराब बनाने और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच, भदोही कोतवाली और आबकारी विभाग के संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को 105 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार अभी दो और लोग इसमें वांछित हैं जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक जैन ने रविवार को दोपहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अवैध शराब के धंधे के खिलाफ जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर शनिवार को संयुक्त कार्रवाई में इंदिरा मिल चौराहे के समीप सिनेमा हाल के पास धावा बोल कर विभिन्न ब्रांडों के 105 लीटर अवैध शराब के साथ अविनाश बिंद उर्फ क्रांति बिंद पुत्र शंभू लाल बिंद निवासी घमहापुर भदोही कोतवाली तथा सुरेश यादव पुत्र हरिगेन यादव निवासी असनांव कोतवाली ज्ञानपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया कि उनके पास से 180 एमएल वाली 100 शीशी बांबे व्हिस्की, 200 एमएल वाली 100 शीशी ब्लू लाइन जिस पर छल कर सरकारी क्यूआर कोड के स्थान पर नकली क्यूआर कोड अंकित किया गया है। 180 एमएल वाली 111 शीशी गोल्ड ब्रांड बरामद हुआ है जो हिमाचल प्रदेश निर्मित। इसके अलावा 2000 नकली शराब की बोतलों की ढक्कन जिस पर गाजीपुर डिस्टलरी का नाम अंकित है भी बरामद किया गया। बकौल सीओ पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह काम किसी के लिए करते आ रहे हैं। उनका कारोबार मप्र, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब से सस्ते दामों पर अवैध शराब मंगाकर भदोही जिले और आसपास महंगे दामों पर बेचते हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दोनों का चालान करते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा विपिन मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा उर्फ सिंघल निवासी कंसरायपुर कोतवाली भदोही व शैलेश कुमार दूबे पुत्र अवधेश कुमार दूबे निवासी कोछियां कोतवाली सुरियावां की तलाश जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वॉट प्रभारी विनोद दूबे, भदोही कोतवाल विजय प्रताप सिंह सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, नागेंद्र यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, सुभाष सिंह, आबकारी निरीक्षक पवन कुमार मिश्रा, अमित कुमार दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें