फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गेंदा फूल की खेती करने वालों को मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 20 हजार हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती होगी। शासन से मिले लक्ष्य के बाद उद्यान विभाग ने किसानों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों को लागत का 40 फीसदी अनुदान मिलेगा। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों का चयन होगा। गेंदा फूल की खेती करने के इच्छुक किसानों के पास अधिकतम एक हेक्टेयर व न्यूनतम 16 बिस्वा जमीन होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में अधिकांश किसान परंपरागत खेती को छोड़ कर तकनीकि खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। तकनीकी खेती से किसान कम लागत में मुनाफा कमा सकते हैं। इसको लेकर समय-समय पर विभाग की तरह से योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित भी किया जाता है। इसी कड़ी में गेंदा फूल की खेती को लेकर उद्यान विभाग द्वारा किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह ने बताया कि इस साल 20 हेक्टेयर में गेंदा फूल की खेती करने का लक्ष्य शासन से मिला है। किसानों का चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि गेंदा फूल की खेती कर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं। उन्होंने गेंदा फूल की खेती के इच्छुक किसानों को सहज जन सेवा केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। बताया कि आवेदन की एक प्रति विभाग में जमा की जाएगी। इसके बाद विभाग सत्यापन कर किसान का चयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें