फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: इस साल 14 दिन पहले पड़ने लगी गर्मी, तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

विज्ञापन
सुबह के समय उदय हो रहे भगवान भाष्कर। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में मौसम में हर दिन बदलाव का सिलसिला जारी है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 35.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इतना तापमान मार्च के अंतिम सप्ताह में देखने को मिलता है। इस साल 14 दिन पहले गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। तापमान बढ़ने से उमस ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15-16 मार्च को जनपद के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। शुक्रवार को हर दिन की अपेक्षा धूप तेज रही। शाम के समय हवा की दिशा में बदलाव हुआ है। पूरवा हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी। हवाओं में हल्की नमी भी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोर में हल्की ठंड का अभी भी अहसास हो रहा है।
विज्ञापन


पशुओं के खानपान, रखरखाव पर ध्यान दें पशुपालक : डॉ. कमलेश
जंगीगंज। मौसम में बदलाव के कारण से पशुओं के खानपान और रखरखाव में लापरवाही बरतने पर पशु बीमार पड़ सकते हैं। राजकीय पशु चिकित्सालय जंगीगंज में गोष्ठी आयोजित करके पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने पशुपालकों को जागरूक किया। बताया पशुओं में बुखार और पेट में कीड़े की संभावना अधिक रहती है। पशुओं को समय-समय पर कृमि नाशक दवा देने और टीकाकरण कराना चाहिए। गर्मी का अहसास होने लगा है। शुद्ध और ताजा पानी पीने से पशुओं में गर्मी लगने की संभावना कम होती है। इस मौके पर राम सेवक, गिरधारी लाल, सुभाष यादव, शीतल मौर्या, जीत नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें