फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 55 लाख से ज्ञानपुर की 11 वार्डों में लगेगी एक-एक हाईमास्ट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के सभी 11 वार्डों में एक-एक नई हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। नगर पंचायत की ओर से इसका 55 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृत्ति मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। अभी नगर में छह हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। नगर पंचायत से मिली जानकारी के मुताबिक यह नई लाइट 11 वार्ड के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएगी। बीते महीने बोर्ड की बैठक में सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पंचायत की ओर से कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजा गई। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। वैसे तो नगर में छह हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। 11 और लगने के बाद यह संख्या 17 हो जाएगी। यह लाइटें प्रमुख चौराहे, धार्मिक स्थल और सार्वजनिक पार्क के पास लगाए जाएंगे। पुरानी सभी लाइटें क्रियाशील है। नगर में कुल 11 वार्ड है, यहां करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। इन्हें सड़क, बिजली, पेयजल, प्रकाश आदि सुविधा देना नगर पंचायत का कार्य है। समय-समय पर प्रस्ताव भेजकर टूटी नाली का मरम्मत कराया जाता है।
विज्ञापन


सभी वार्ड में एक-एक हाईमास्ट लाईट लगाई जाएगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृति होते ही लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। - धर्मराज सिंह, ईओ, ज्ञानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें