फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अबकी बार तीन दिन का ही होगा इंडिया कारपेट एक्सपो

विज्ञापन
भदोही एक्सपो मार्ट। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में इस साल चार अक्तूबर से 50वां इंडिया कारपेट एक्सपो होगा। 50वां एक्सपो होने के नाते कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) इसे खास बनाने की तैयारियों में जुटा है। युद्ध विराम के चलते खाड़ी देशों सहित विश्व में थोड़ी स्थिरता आई है, जिसे सीईपीसी लाभ की दृष्टि से देख रही है। हालांकि ऐसा पहली बार होगा जब एक्सपो चार की बजाए तीन दिन का ही होगा। अमरीका, ईरान और इस्राइल की संलिप्तता वाले खाड़ी युद्ध और अमरीकी टैरिफ से बदले हुए हालात के चलते सीईपीसी ने गत मार्च में नई दिल्ली में होने वाला कारपेट एक्सपो रद कर दिया था। कहा जा रहा था कि एक्सपो में भाग लेने में लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं। ऐसे में खाड़ी युद्ध और टैरिफ के चलते अमरीकी खरीदार न आए तो निर्यातकों का काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

मार्च में एक्सपो रद होने के बाद अब सीईपीसी भदोही में होने वाले एक्सपो पर पूरा ध्यान लगा रही है। एक्सपो में देश भर से लगभग 250 कालीन निर्यातक स्टाल लगाते हैं। जबकि 60 से अधिक देशों के खरीदार इसमे पहुंचते हैं। इसी उम्मीद से निर्यातक अपने कलात्मक कश्मीरी, हैंडनाटेड, हैंडटफ्टेड हैंडलूम, इंडो-नेपाली, कालीनों का प्रदर्शन करते हैं जिससे की अच्छे खरीदार मिल सकें। अक्टूबर वाले फेयर को इस बार प्रयोग के तौर पर चार दिन के बजाए केवल तीन दिन ही किया जा रहा है। सीईपीसी चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने कहा कि ऐसा प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। साथ ही तीन दिन के फेयर को लेकर सदस्य निर्यातकों के फीडबैक पर हमारी नजर रहेगी। लोगों ने पसंद किया तो आगे से तीन दिन का ही एक्सपो किया जाएगा।
आम तौर पर चौथे दिन दोपहर से ही स्टाल धारक पैकिंग शुरू कर देते हैं। जिससे अंतिम दिन का विशेष लाभ नहीं मिल पाता। तीन दिन का एक्सपो होने से भागीदारी के खर्चे मे भी थोड़ी कमी आ जाएगी। जिसका लाभ निर्यातकों को मिलेगा। - कैप्टन मुकेश गोम्बर, चेयरमैन सीईपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें